Edited By swetha,Updated: 05 Sep, 2018 08:48 AM
![extension of bjp s organizational structure in punjab](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2018_9image_09_32_516267070bjp-ll.jpg)
आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाबके संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय व प्रभावी बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने प्रदेश के 33 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की नियुक्ति के साथ-साथ अर्चना दत्त, राजेश बाघा को पंजाब भाजपा का उपाध्यक्ष,...
जालंधर/चंडीगढ़(राहुल/शर्मा): आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाबके संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय व प्रभावी बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने प्रदेश के 33 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की नियुक्ति के साथ-साथ अर्चना दत्त, राजेश बाघा को पंजाब भाजपा का उपाध्यक्ष, बबलू मसीह को अल्पसंख्यक मोर्चा पंजाब व कंवर जगदीप सिंह बी.सी. मोर्चा पंजाब का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने बताया कि विधायक दिनेश बब्बू को कपूरथला, विधायक अरुण नारंग को लुधियाना शहरी, विधायक सोम प्रकाश कोमोहाली, सुरेश महाजन को अमृतसर ग्रामीण, उमेश शारदा को अमृतसर शहरी, जङ्क्षतद्र कालड़ा को बरनाला, राकेश गिल को बटाला, धनपत सियाग को बठिंडा शहरी, सुखवंत सिंह धनोला को बङ्क्षठडा ग्रामीण, नरेश शर्मा को फरीदकोट, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया को फतेहगढ़ साहिब, अशोक भारती को फाजिल्का, मोहन लाल सेठी को फिरोजपुर, केवल कुमार को गुरदासपुर, सुभाष शर्मा को होशियारपुर, रेणु थापर को जगराओं, राजेश हनी को जालंधर ग्रामीण, मोहिंद्र भगत को जालंधर ग्रामीण (साऊथ), राजिन्द्र भंडारी को जालंधर शहरी, डा. परमिन्दर शर्मा को खन्ना, धीरज को मानसा, गुरदेव देबी को मोगा, मोना जयसवाल को मुक्तसर, अश्विनी शर्मा को मुकेरियां, नरिन्द्र परमार को नवांशहर, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद को पठानकोट, रविंद्र शेरगिल को पटियाला ग्रामीण (उत्तरी), जगतार सिंह को पटियाला ग्रामीण (साऊथ), जीवन गुप्ता को पटियाला शहरी, पूर्व सी.पी.एस. के.डी. भंडारी को रोपड़, जगदीप सोढी को संगरूर-1, राजेश बाघा को संगरूर-2 व हरविन्द्र संधू को तरनतारन का प्रभारी नियुक्त किया गया है।