विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी धमाका, कई बड़े नेताओं की BJP में Entry

Edited By Kamini,Updated: 19 Nov, 2026 02:08 PM

entry of many leaders in bjp

पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना सियासी कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है।

पंजाब डेस्क:  पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना सियासी कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है। आज 19 नवंबर को पार्टी में कई बड़े नेताओं ने शामिल होकर भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें मोगा से नवदीप सिंह संघा, लुधियाना से सुरेंद्र पाल चौहान और संगरूर के लहरागागा से हार्दिक नयन अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए।

इन नेताओं को भाजपा के प्रदेश प्रधान केवल ढिल्लों और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की नीतियों के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा की ओर से कहा गया कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर राज्य को नशा मुक्त बनाया जाएगा। पार्टी ने पंजाब के विकास और नशे की समस्या को खत्म करने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं का भाजपा में शामिल होना राज्य की सियासत में अहम माना जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!