इंसाफ की गुहार! बुजुर्ग व्यक्ति ने अनोखे अंदाज में SSP कार्यालय के बाहर दिया धरना, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Kamini,Updated: 13 Nov, 2026 07:01 PM

elderly man protest outside the bathinda ssp office

बठिंडा में इंसाफ की मांग को लेकर एक बुजुर्ग ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अनोखे अंदाज में रोष प्रदर्शन किया।

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा में इंसाफ की मांग को लेकर एक बुजुर्ग ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ अनोखे अंदाज में रोष प्रदर्शन किया। बठिंडा के एसएसपी कार्यालय के बाहर कृष्ण सिंह नामक बुजुर्ग ने अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर धरना दिया और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई।

पीड़ित बुजुर्ग के अनुसार करीब 11 महीने पहले उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ व्यक्ति जानबूझकर उसकी बेटी को फोन करके परेशान कर रहे हैं। उसका आरोप है कि पुलिस की ओर से समय रहते कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। इसी दौरान उक्त व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद पुलिस ने करीब 11 लोगों के खिलाफ धारा 307 और एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

बुजुर्ग का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक केवल दो-तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उसने बताया कि अब उसे दोबारा धमकियां दी जा रही हैं, जिसके चलते वह और उसका परिवार डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं। पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने से परेशान होकर आज उसे एसएसपी कार्यालय के बाहर मुंह पर काली पट्टी बांधकर धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अश्वंत सिंह धालीवाल ने बुजुर्ग की बात सुनी और उसकी एसएसपी के साथ बैठक भी करवाई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बुजुर्ग की शिकायत पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उसे उचित इंसाफ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!