पंजाब में लड़कियों को वितरित किए जाएंगे 1 लाख 38 हजार साइकिल: सोनी

Edited By Vaneet,Updated: 01 Feb, 2019 06:57 PM

education minister distributed bicycles to 940 students in amritsar

पंजाब सरकार द्वारा माई भागो स्कीम के अंतर्गत पंजाब के सभी स्कूलों में पढऩे वाली 11वीं व 12वीं कक्षा की लड़कियों को 40 करोड़ रुपए...

अमृतसर(दलजीत): पंजाब सरकार द्वारा माई भागो स्कीम के अंतर्गत पंजाब के सभी स्कूलों में पढऩे वाली 11वीं व 12वीं कक्षा की लड़कियों को 40 करोड़ रुपए की राशि से 1 लाख 38 हजार साइकिल वितरित किए जाएंगे और अमृतसर जिले में छात्राओं को 11085 साइकिल दिए जाएंगे। 

शिक्षा मंत्री ने 940 लड़कियों को वितरित किए साइकिल 
इन विचारों का प्रगटावा शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने सरकारी सीनीयर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल माल रोड में माई भागो स्कीम के अंतर्गत 940 लड़कियों को साइकिल वितरित करते समय दी। सोनी ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा में रुचि बनाना सरकार की प्रथामिकता है और उन्होंने कहा कि स्त्री और बाल विकास विभाग पंजाब की तरफ से यह साइकिल दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइकिल देने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को ऊच्च शिक्षा के साथ जोडऩा है जिससे वह स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और समाज में अपना योगदान देें। शिक्षा मंत्री ने संबोधित करते कहा कि अगले सैशन दौरान 1000 से अधिक स्कूलों की इमारतें जो खस्ता हालत में हैं का सुधार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने अध्यापकों की बात करते कहा कि समाज में अध्यापक को गुरू का दर्जा प्राप्त है और अध्यापकों को भी पूरी मेहनत के साथ बच्चों को पढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज तभी उन्नति कर सकता है यदि समाज की लड़कियां शिक्षित होंगी।

सबसे उत्तम दान विद्या का दान है: सांसद औजला
इस अवसर पर संसद गुरजीत सिंह औजला ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे उत्तम दान विद्या का दान है। उन्होंने कहा कि समाज तभी उन्नति कर सकता है यदि लड़कियों को समानता का दर्जा दिया जाए और लड़कियां भी शिक्षित हों। औजला ने स्कूल के हाल की रिपेयर के लिए 2 लाख रुपए देने का ऐलान भी किया। समारोह को संबोधित करते सुनील दत्ती विधायक उत्तरी क्षेत्र ने अध्यापकों की सराहना करते हुए कहा कि वह एक्स्ट्रा कलास लगा कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं जो कि बहुत ही बढिय़ा कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। दत्ती ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी को शुभकामनाएं दी कि उन्होंने जिला अमृतसर से साइकिल बांटने के काम की शुरुआत की है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!