Edited By Updated: 26 Feb, 2017 01:50 AM
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डी.एस.जी.एम.सी.) चुनाव 26 फरवरी को होने जा रहे हैं दिल्ली सरकार के गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय की निगरानी में हो रहे चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
दिल्लीः दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डी.एस.जी.एम.सी.) चुनाव 26 फरवरी को होने जा रहे हैं दिल्ली सरकार के गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय की निगरानी में हो रहे चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 46 वार्डों पर हो रहे चुनाव के लिए 560 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें 111 संवेदनशील एवं 57 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ हैं।
डी.एस.जी.एम.सी. के रविवार 26 फरवरी को होने जा रहे चुनाव के लिए प्रचार थम गया। शुक्रवार 5 बजे तक की सरकारी डेटलाइन थी। अगले 38 घंटे प्रत्याशियों को शांतिपूर्वक डोर-टू-डोर प्रचार करना होगा। 46 वार्डों पर होने वाले चुनाव के लिए रविवार सुबह 8 बजे से मतदान होगा। शनिवार की शाम को सभी बूथों के लिए मतपेटियां चुनाव अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। साथ ही वह रात में ही पोलिंग बूथ पर पहुंच जाएंगे।
चुनाव के लिए 2500 सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वैसे हर पोङ्क्षलग बूथ पर 4-4 कर्मचारी मौजूद रहेंगे। कुछ कर्मचारियों को इमरजेंसी के लिए रिजर्व में रखा जाएगा। अधिकारी स्तर में 25 आब्र्जबर तैनात किए गए हैं, जबकि इसी स्तर के 25 अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। इसी तरह चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए दिल्ली पुलिस के करीब 8000 जवान तैनात किए जाएंगे। दिल्ली के करीब 63 पोलिंग बूथों की वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी रखी जाएगी।
दिल्ली गुरुद्वारा निदेशालय के निदेशक (आई.ए.एस.) शूरबीर सिंह ने बताया, ‘‘चुनाव पुरानी व्यवस्था के अनुसार बैलेट पेपर के जरिए होगा। ’’ जानकारी के मुताबिक सिख मतदाताओं की मदद के लिए पोङ्क्षलग बूथों पर हैल्प डैस्क भी बनाया जा रहा है। जहां सरकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे और लोगों का सहयोग करेंगे। इसके लिए 229 लोकेशन चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली के महत्वपूर्ण वार्डों और वी.वी.आई.पी. सीटों पर खास वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी भी रखी जाएगी। बताते चलें कि 46 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए कुल 3,80,091 वोटर मतदान करेंगे। इसमें 1,87,400 महिला वोटर हैं।
चुनाव मैदान में हैं 334 प्रत्याशी
डी.एस.जी.एम.सी. चुनाव में कुल 334 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 5 पंजीकृत सियासी व धार्मिक दल एवं निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के 46 प्रत्याशी, शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के 46, पंथक सेवा दल के 38 प्रत्याशी, आम अकाली दल के 9 एवं अकाल सहाय वैल्फेयर सोसायटी के 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को टक्कर देने के लिए मैदान में 184 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में डटे हैं।
भीड़ ज्यादा होने पर होगी कुर्सी की व्यवस्था : शूरबीर सिंह
दिल्ली गुरुद्वारा निदेशालय के निदेशक (आई.ए.एस.) शूरबीर सिंह के मुताबिक मतदान के दौरान लंबी भीड़ होने वाले बूथों पर इस बार एक नई व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत जिन पोङ्क्षलग स्टेशनों पर 1000 से ज्यादा वोटर हैं, वहां उनके बैठने के लिए कुॢसयों की विशेष व्यवस्था की जा रही है। कुल 46 वार्डों में ऐसी 47 लोकेशन चिन्हित की गई हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए बेसिक चीजों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा पीने का पानी व फस्र्ट-एड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।