हवालाती से मुलाकात की आड़ में जेल में पहुंचाया नशा! भाई पर भी FIR दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 26 Nov, 2026 10:59 AM

drugs recovered from prisoner

जेल में हवालाती से मिलने आए युवक से नशीला पर्दाथ मिलने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (स्याल):  जेल में हवालाती से मिलने आए युवक से नशीला पर्दाथ मिलने का मामला सामने आया है।  मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जेल में बंद हवालाती से मुलाकात करने आए भाई द्वारा नशीला पदार्थ दिए जाने का आरोप लगने के चलते पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह की शिकायत पर एनडीपीएस व प्रिजन एक्ट की धारा का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जेल द्वारा भेजे गए शिकायत पत्र में बताया कि हवालाती शमशेर सिंह पर मामला दर्ज होने के चलते जेल सलाखों के पीछे बंद है। तलाशी के दौरान उक्त आरोपी से 45 ग्राम करीम रंग का नशीला पदार्थ बरामद किया गया। गहनता से पूछताछ के दौरान हवालाती ने बताया कि उसका भाई मुलाकात करने आया था और उसको प्रतिबंधित सामान दे गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पर मामला दर्ज किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!