Firozpur में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 222.5 करोड़ की ड्रग खेप बरामद

Edited By Vatika,Updated: 26 Aug, 2026 09:45 AM

drugs recovered

पंजाब पुलिस की काऊंटर इंटैलीजैस (सी.आई.) फिरोजपुर ने सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के साथ

फिरोजपुर: पंजाब पुलिस की काऊंटर इंटैलीजैस (सी.आई.) फिरोजपुर ने सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। संयुक्त टीमों ने फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव गजनीवाला के खेतों से 44.5 किलोग्राम हैरोइन और 3 किलो 'मेथाम फेटामाइन', जिसे आमतौर पर 'आइस' ड्रग कहा जाता है, बरामद की है। बरामद की गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 222.5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि बरामद की गई नशीले पदार्थों की खेप को सीमा पार से ड्रोन के जरिए एयरड्रॉप किया गया था। काऊंटर इंटेलीजेंस के आई.जी.पी. आशीष चौधरी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास गजनीवाला क्षेत्र में ड्रोन की आवाजाही के संबंध में मिली सूचना के बाद फिरोजपुर जिला पुलिस की टीमों ने तत्काल सूचना बी. एस.एफ. के साथ सांझा की। इसके बाद दोनों बलों की टीमों ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आसपास के खेतों और क्षेत्र की गहन तलाशी के दौरान पुलिस तथा बी.एस.एफ. की टीमों ने हैरोइन और' आइस' ड्रग की बड़ी खेप बरामद की। आई.जी.पी. ने कहा कि जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सीमा पार से यह खेप भेजने वाले तस्कर कौन हैं और भारत में इस खेप को हासिल करने वाले उनके सहयोगी कौन थे। इस संबंध में थाना स्टेट स्पैशल ऑप्रेशन सैल, फाजिल्का में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफ. आई.आर. दर्ज की गई है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!