नशे ने बुझाया एक और घर का चिराग, ओवरडोज से 20 वर्षीय युवक की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 23 Nov, 2026 04:24 PM

drugs overdose death

तरनतारन जिले के विधानसभा हलका पट्टी के अंतर्गत आते गांव तूत में नशे की ओवरडोज के कारण 20 वर्षीय युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।

पट्टी (सोढ़ी): तरनतारन जिले के विधानसभा हलका पट्टी के अंतर्गत आते गांव तूत में नशे की ओवरडोज के कारण 20 वर्षीय युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रितपाल सिंह पुत्र सुखमन सिंह निवासी गांव तूत के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के चाचा सुखदेव सिंह रौंकी ने बताया कि प्रितपाल सिंह के पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार में उसकी माता, वह स्वयं और उसका बड़ा भाई रहते थे। उन्होंने बताया कि प्रितपाल का बड़ा भाई किसी मामले में जेल में बंद है, जबकि प्रितपाल ही घर में रहता था।

सुखदेव सिंह के अनुसार बीती देर रात प्रितपाल ने कथित तौर पर गली में स्थित एक घर से नशीला पदार्थ खरीदा। इसके बाद वह घर के बाथरूम में गया और वहां नशे का इंजेक्शन लगा लिया। नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है। इसके बावजूद इलाके में नशे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है तो उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के डर और निराशा के चलते उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!