मोदी खाने का विरोध करने वाली डाक्टर गुरप्रीत की संदिग्ध हालत में मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 07 Nov, 2020 01:20 PM

dr gurpreet who opposes modikhana died

इस संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारी राजविंदर कौर ने बताया कि गुरप्रीत एक क्लीनिक चलाती थी..

अमृतसर (सुमित खन्ना): अमृतसर में मोदी खाने का विरोध करने वाली डाक्टर गुरप्रीत कौर की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डाक्टर गुरप्रीत की तरफ से 'तेरा तेरा' नाम की एक सामाजिक संस्था भी खोली गई थी, जिसमें उसने कहा था कि वह लोगों की मदद करेगी परन्तु अचानक ही उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 

इस संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारी राजविंदर कौर ने बताया कि गुरप्रीत एक क्लीनिक चलाती थी। वह पिछले 7 साल से डिप्रेशन में थी। उसका इलाज भी चल रहा था। परिवार मुताबिक पिछले कुछ दिनों से काफी डिप्रेशन में थी। उसने क्लीनिक में ही दवा खाई थी, जिसके बाद अचानक ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!