Edited By Updated: 23 May, 2017 04:48 PM
गांव चूहड़ीवाला धन्ना निवासी व हरियाणा में विवाहित एक महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर मारपीट कर घायल कर दिया।
अबोहर(भारद्वाज): गांव चूहड़ीवाला धन्ना निवासी व हरियाणा में विवाहित एक महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर मारपीट कर घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार शारदा के पिता पप्पू राम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व सिरसा जिले के अंतर्गत आते गांव बेरटवाला निवासी बिंटू के साथ की थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। पप्पू राम ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले शारदा के ससुरालियों ने उनसे मोटरसाइकिल देने की मांग को लेकर शारदा को बुरी तरह से पीटा।