Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 04:11 PM
थाना गुरुहरसहाय के अंतर्गत पड़ते पाले चक्क में 2 युवकों की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 17 जुलाई को हत्या और अन्य धाराओं के तहत जंग
गुरुहरसहाय(आवला): थाना गुरुहरसहाय के अंतर्गत पड़ते पाले चक्क में 2 युवकों की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 17 जुलाई को हत्या और अन्य धाराओं के तहत जंग सिंह पुत्र दलीप सिंह के बयान पर आरोपी नछत्तर सिंह पुत्र हरदीप सिंह, निशान सिंह पुत्र सुबा सिंह, अर्शदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, हरजिन्द्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह, गुरदेव सिंह, जसवंत सिंह, सुबा सिंह, मेजर सिंह पुत्र बिक्कर सिंह, जगा सिंह पुत्र मेजर सिंह, गुरदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी चक्क मेघा राय (पाले चक्क) एवं 5-6 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था।
उक्त मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने लखविन्द्र सिंह पुत्र जंग सिंह व बेअंत सिंह पुत्र बगीचा सिंह की हुई मौत एवं उक्त घटना में जख्मी हुए हरमनदीप सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह के मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ दिन पहले मुख्य आरोपी नछत्तर सिंह पुत्र हरदीप सिंह, निशान सिंह पुत्र सुबा सिंह व गुरदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह को गिरफ्तार करके उनसे एक 12 बोर दोनाली और एक 12 बोर सिंगल बैरल बरामद किया था। उन्होंने बताया कि आज पुलिस ने उक्त घटना के चौथे आरोपी सुबा सिंह को गिरफ्तार करके चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपियों का 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड दिया है।