Edited By Kalash,Updated: 17 Nov, 2026 06:00 PM

डेराबस्सी के पास गांव हमायूंपुर के एक ड्राइवर की किस्मत रातों-रात चमक गई, जब उसकी 12 करोड़ रुपये की दिवाली बंपर की लॉटरी निकल गई।
डेराबस्सी (अनिल शर्मा): डेराबस्सी के पास गांव हमायूंपुर के एक ड्राइवर की किस्मत रातों-रात चमक गई, जब उसकी 12 करोड़ रुपये की दिवाली बंपर की लॉटरी निकल गई। इस बड़ी खुशखबरी के बाद जहां जीतने वाले ड्राइवर के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं पूरे गांव में जश्न का माहौल है। गांव वासी और रिश्तेदार उसे बधाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बलजिंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह गांव हमायूंपुर खेती ड्राइवरी करके अपने परिवार का गुजारा करता हैं। उन्होंने दिवाली से पहले हंडेसरा के लॉटरी विक्रेता आशु गर्ग से दिवाली बंपर का टिकट खरीदा था।
किस्मत ने उसका साथ दिया और कल रात करीब 11 बजे उसे पता चला कि उसके टिकट पर 12 करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला है। यह खबर मिलते ही बलजिंदर सिंह के परिवार वालों, सगे-संबंधियों और जान-पहचान वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। अचानक मिली इस खबर ने परिवार की खुशियों में चार चांद लगा दिए हैं।
परिवार के करीबियों के मुताबिक इनाम की रकम के इस्तेमाल को लेकर अभी कोई प्लान नहीं बनाया है। इस बीच बलजिंदर सिंह अपने साथियों के साथ इनाम की रकम लेने के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए जीरकपुर में रतन लॉटरी के ऑफिस के लिए निकल गए हैं। इस खबर के बाद गांव हमायूंपुर में हर जगह बलजिंदर सिंह की किस्मत की चर्चा हो रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here