Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 10:33 AM
आम आदमी पार्टी की जिला चुनाव कमेटी की आज बैठक हुई, जिसमें मुख्य तौर पर दोआबा के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा, जोन ऑब्जर्वर कुलदीप सिंह धालीवाल, बब्बू नीलकंठ जिला प्रधान जालंधर शहरी, सरवण सिंह हेयर जालंधर देहाती प्रधान, आर.के. शर्मा प्रधान नवांशहर,...
जालंधर (बुलंद): आम आदमी पार्टी की जिला चुनाव कमेटी की आज बैठक हुई, जिसमें मुख्य तौर पर दोआबा के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा, जोन ऑब्जर्वर कुलदीप सिंह धालीवाल, बब्बू नीलकंठ जिला प्रधान जालंधर शहरी, सरवण सिंह हेयर जालंधर देहाती प्रधान, आर.के. शर्मा प्रधान नवांशहर, सज्जन सिंह चीमा प्रधान कपूरथला शामिल हुए। इस मौके पर नीलकंठ ने कहा कि ‘आप’ जालंधर के सारे वार्डों से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी में पूरी तरह से एकजुटता है और किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने सबको भरोसा दिलाया कि जालंधर का अगला मेयर ‘आप’ का ही होगा। बैठक में 26 नवम्बर को दिल्ली में पार्टी के गठन के 5 वर्ष पूरे होने की खुशी में मनाए जा रहे समारोह के बारे में भी चर्चा की गई। सारे पार्टी नेताओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भरोसा दिया व कहा कि जालंधर से सैंकड़ों वर्कर पार्टी के इस कार्यक्रम में शिरकत करने आएंगे। इस मौके पर अन्य के अलावा एच.एस. वालिया, हंसराज राणा, अमरजीत सिंह ङ्क्षथद, डा. संजीव शर्मा, दर्शन भगत व सुखदीप सिंह अपरा भी मौजूद थे।