मामूली तकरार के बाद सरेआम चली गोलियां

Edited By Updated: 26 Apr, 2017 12:53 PM

dispute

गांव चमियारी में 2 गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान दोनों तरफ से चली गोलियों में 5 लोग घायल हो गए। इनमें एक तरफ जतिन्द्र सिंह व उसका साथी मनिन्द्र सिंह तथा दूसरी और जगरूप सिंह, सर्बजीत सिंह व लखविन्द्र सिंह शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अमृतसर...

अमृतसर(संजीव): गांव चमियारी में 2 गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान दोनों तरफ से चली गोलियों में 5 लोग घायल हो गए। इनमें एक तरफ जतिन्द्र सिंह व उसका साथी मनिन्द्र सिंह तथा दूसरी और जगरूप सिंह, सर्बजीत सिंह व लखविन्द्र सिंह शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अमृतसर देहाती के डी.एस.पी. आर.पी.एस. ढिल्लों पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार मनिन्द्र सिंह व जतिन्द्र सिंह गेहूं की फसल की नाड़ काट कर अपनी ट्राली भर कर जा रहे थे। इस दौरान जगरूप सिंह का रेहड़ा ट्राली के साथ टकरा गया और दोनों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। जगरूप सिंह के साथियों ने मनिन्द्र व जतिन्द्र को घायल किया और मौके से भाग निकले। वे दोनों किसी तरह अस्पताल पहुंचे और फिर से अपने साथियों को लेकर हमला बोल दिया।इस दौरान दोनों ओर से दर्जन भर राऊंड फायर किए गए जिसमें उक्त 5 लोग घायल हो गए। डी.एस.पी. आर.पी.एस. ढिल्लों का कहना है कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!