Edited By Urmila,Updated: 07 Apr, 2024 10:02 AM
जब कुछ समय बाद बच्ची घर वापिस आई तो वह खून से लथपथ थी। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने बलात्कार होने की आशंका जताई।
लुधियाना (राज) : बीआरएस नगर के एल ब्लॉक में पार्क में खेल रही चार साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बहल-फुसला कर रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आरोपी को लोगों ने पकड़ कर थाना सराभा नगर की पुलिस के हवाले कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक बच्ची पार्क में खेलने गई थी। जब कुछ समय बाद बच्ची घर वापिस आई तो वह खून से लथपथ थी। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने बलात्कार होने की आशंका जताई। इसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल लाया गया। देर रात बच्ची के परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर और आरोपियों पर कड़ी कारवाई की मांग को लेकर सराभा नगर पुलिस स्टेशन के समक्ष धरना लगा दिया और प्रदर्शन किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here