Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Oct, 2017 12:17 AM
डेरा प्रमुख की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के अम्बाला सैंट्रल जेल पहुंचने के बाद शनिवार को आई.जी. जगजीत सिंह ने जे....
चंडीगढ़(रीटा/धरनी): डेरा प्रमुख की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के अम्बाला सैंट्रल जेल पहुंचने के बाद शनिवार को आई.जी. जगजीत सिंह ने जेल का निरीक्षण किया। 2 घंटे के इस निरीक्षण में उन्होंने हनीप्रीत व उसकी सहयोगी सुखदीप कौर के बारे में जानकारी हासिल की।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की पूरी रात हनीप्रीत को जेल की दरी पर नींद नहीं आई। जहां रात के भोजन में उसने हल्की दाल व एक रोटी खाई तो सुबह आधा कप चाय व एक टुकड़ा ब्रैड का सेवन किया। सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत को जेल की अन्य महिला कैदियों से अलग बैरक 11 में रखा गया है। इसमें महिला सुरक्षा गाडर््स की ड्यूटी लगाई गई। रात में जब हनीप्रीत को जेल लाया गया तो उसकी पल्स रेट बढ़ी हुई थी।
अचानक बिगड़े स्वास्थ्य के मद्देनजर डाक्टर्स के पैनल की तरफ से हनीप्रीत के लिए कुछ टैस्ट लिखे गए थे। सुखदीप व हनीप्रीत दोनों अम्बाला जेल में विचाराधीन बंदी के रूप में रहेंगी। इससे पहले यहां 45 महिला बंदी थीं। इनकी संख्या 46 व 47 है। सुरक्षा व अन्य मानकों को देखते हुए अब भविष्य में सुखदीप व हनीप्रीत का ट्रायल वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से ही चलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत को रात के खाने में आलू की सब्जी व रोटी दी गई जिनमें से उसने एक-दो निवाले ही खाए। इसके बाद रात को भी सोने में हनीप्रीत को काफी दिक्कत हुई।