लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, पंजाब की 13 लोकसभा सीटों की Details जारी

Edited By Kamini,Updated: 15 Mar, 2024 05:01 PM

details of 13 lok sabha seats of punjab released

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के कुल मतदान केंद्रों और कुल मतदाताओं की जानकारी जारी की है।

पंजाब डेस्क: पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के कुल मतदान केंद्रों और कुल मतदाताओं की जानकारी जारी की है। उन्होंने कहा कि 1 मार्च 2024 तक पंजाब में कुल 2,12 71246 मतदाता हैं। इनमें 1,11,92959 पुरुष मतदाता हैं जबकि 1,77543 महिला मतदाता हैं। यहां कुल 744 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 13 सीटों के लिए कुल 24433 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब गवर्नर से मिले Navjot Sidhu, लोकसभा चुनावों को लेकर कही ये बात

अधिक जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर लोकसभा सीट : मतदान केंद्र 1895 हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 15,95,300 है। इनमें 8 लाख 44 हजार 299 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 50 हाजर 965 महिला मतदाता हैं। 36 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। अमृतसर सीट: मतदान केंद्रों की कुल संख्या 1676 है और मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 93 हजार 846 है। इनमें 8 लाख 36 हजार 966 पुरुष जबकि 7 लाख 56 हजार 820 महिला व 60 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। खड़ूर साहिब सीट : मतदान केंद्रों की कुल संख्या 1974 है और मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 55 हजार 468 है। इनमें 8 लाख 70 हजार 337 पुरुष मतदाता, जबकि 7 लाख 85 हाजर 67 महिला मतदाता हैं व 64 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। जालंधर (सुरक्षित) सीट : मतदान केंद्रों की कुल संख्या 1951 है और मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 41 हजार 872 है। इनमें 8 लाख 54 हजार 48 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 87 हजार 781 महिला मतदाता व 43 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। होशियारपुर (सुरक्षित) सीट:  मतदान केंद्रों की कुल संख्या 1963 है और मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 93 हजार 18 है। इनमें 8 लाख 26 हजार 679 पुरुष मतदाता, जबकि 7 लाख 66 हजार 296 महिला मतदाता व 43 ट्रांसजेंडर हैं। 

यह भी पढ़ें : AAP ने जारी की नई सूची, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

इसी तरह आनंदपुर साहिब सीट : मतदान केंद्रों की कुल संख्या 2066 है और कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 11 हजार 255 है। इनमें 8 लाख 93 हजार 567 पुरुष मतदाता हैं जबकि 8 लाख 17 हजार 627 महिला मतदाता व 61 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। लुधियाना सीट : पर कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1842 है और कुल मतदाता 17 लाख 28 हजार 619 है। इनमें 9 लाख 22 हजार 5 पुरुष मतदाता हैं जबकि 8 लाख 6 हजार 484 महिला मतदाता व 130 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। फतेहगढ़ साहिब (सुरक्षित) सीट : मतदान केंद्रों की कुल संख्या 1820 है और मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 39 हजार 155 है। इनमें 8 लाख 16 हजार 775 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 22 हजार 353 महिला मतदाता व 27 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। फरीदकोट (सुरक्षित) सीट : मतदान केंद्रों की कुल संख्या 1688 है और मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 78 हजार 937 है। इनमें 8 लाख 34 हजार 493 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 44 हजार 363 महिला मतदाता व 81 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं।

फिरोजपुर सीट : मतदान केंद्रों की कुल संख्या 1902 है और मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 57 हजार 131 है। इनमें 8 लाख 73 हजार 684 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 83 हजार 402 महिला मतदाता व 45 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। बठिंडा सीट : मतदान केंद्रों की संख्या 1814 है और कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 38 हजार 881 है। इनमें 8 लाख 63 हजार 989 पुरुष मतदाता हैं जबकि 7 लाख 74 हजार 860 महिला मतदाता व 32 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। संगरूर सीट : कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1765 है और कुल मतदाताओं की संख्या 15 लाख 50 हजार 17 है। इनमें 8 लाख 20 हजार 879 पुरुष मतदाता, जबकि 7 लाख 29 हजार 92 महिला मतदाता व 46 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। पटियाला सीट : मतदान केंद्रों की कुल संख्या 2077 है और मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख 87 हजार 747 है। इनमें 9 लाख 35 हजार 238 पुरुष मतदाता, जबकि 8 लाख 52 हजार 433 महिला मतदाता व 76 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!