Whatsapp ग्रुप में रात 8 से 9 के बीच अपनी लोकेशन शेयर करेंगे DEO

Edited By swetha,Updated: 04 Feb, 2020 09:29 AM

deo will share their location between 8 and 9 nights in whatsapp group

शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों के आदेशों को नजरअंदाज करके स्टेशन छोड़ने वाले डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (डी.ई.ओ.) को बख्शने के मूड में विभाग दिखाई नहीं दे रहा है।

लुधियाना(विक्की): शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों के आदेशों को नजरअंदाज करके स्टेशन छोड़ने वाले डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर (डी.ई.ओ.) को बख्शने के मूड में विभाग दिखाई नहीं दे रहा है। अपने आदेशों को लागू करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने और सख्ती कर दी है। अब राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों सैकेंडरी व एलीमैंट्री को प्रतिदिन रात 8 से 9 बजे तक अपनी व्हाट्सएप लोकेशन आल डी.ई.ओ. (सै.शि व ए.शि) पंजाब के बने व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करनी होगी। डायरैक्टर ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन (डी.पी.आई.) एलीमैंट्री की ओर से राज्य के सभी डी.ई.ओ. को जारी पत्र में चेतावनी दी गई है कि आदेशों को न मानने वाले अधिकारियों पर नियमों के मुताबिक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

पिछले दिनों सैक्रेटरी स्कूल एजुकेशन कृष्ण कुमार ने एजुसैट पर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बिना अनुमति स्टेशन न छोडऩे के निर्देश दिए गए थे। सैक्रेटरी ने डी.जी.एस.ई. व डी.पी.आई. से स्टेशन छोडऩे की अनुमति लेने के निर्देश भी डी.ई.ओ. को दिए थे। लेकिन कई जिलों के डी.ई.ओ. ने बिना अधिकारियों की अनुमति के स्टेशन छोडऩे जारी रखे। विभाग के ध्यान में उक्त मामला आते ही पहले भी 24 जनवरी को पत्र जारी किया गया तो इसका खास असर न होता देख डी.पी.आई. ने चेतावनी भरा पत्र जारी किया है। 

इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं नजदीक होने के अलावा स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं। कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिनमें अध्यापक विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगा रहे हैं। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी भी विभाग की ओर से स्कूलों में निरीक्षण के लिए लगाई गई है। बताया गया है कि कई डी.ई.ओ. ने विभाग ने कार्य को गंभीरता से नहीं लिया और छुट्टी पर होने या स्टेशन बाहर होने का हवाला दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!