Edited By Neetu Bala,Updated: 17 Feb, 2024 06:43 PM
परिजन लगातार तलाश कर रहे थे कि आज सुबह उसका शव पतरेवाला माइनर में बरामद हुआ।
अबोहर: निकटवर्ती गांव चूहड़ीवाला धन्ना निवासी एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान होकर कथित रूप से नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली, जिसका शव एक सप्ताह बाद नहर से मिला, जिसे खुईखेड़ा पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार करीब 40 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र राम प्रताप जोकि 3 लड़कियों का पिता था और देहाड़ी मजदूरी करता था उसने 2 स्थानों से कर्ज लिए हुए थे, जिसका वह पिछले काफी समय से अदा न करने पाने के कारण मानसिक तौर पर परेशान रहता था। वह अचानक घर से लापता हो गया। परिजन लगातार तलाश कर रहे थे कि आज सुबह उसका शव पतरेवाला माइनर में बरामद हुआ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here