गांव गढ़ी साहिब के गुरुद्वारा के पास एक व्यक्ति का शव मिला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 11:32 AM

dead body found

समाना की सीमा के पास पड़ते हरियाणा के गांव गढ़ी साहिब के गुरुद्वारा के पास एक व्यक्ति जगशीर सिंह पुत्र मंगू राम निवासी गांव बुसैहरा का शव बरामद किया गया है। हरियाणा की माईसर पुलिस चौकी ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

समाना(अशोक): समाना की सीमा के पास पड़ते हरियाणा के गांव गढ़ी साहिब के गुरुद्वारा के पास एक व्यक्ति जगशीर सिंह पुत्र मंगू राम निवासी गांव बुसैहरा का शव बरामद किया गया है। हरियाणा की माईसर पुलिस चौकी ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक जगशीर सिंह के चाचा देवा सिंह ने बताया कि उसका भतीजा जगशीर सिंह समाना में एक बीमा कंपनी में अस्थायी तौर पर काम करता था। गत दिन जब जगशीर सिंह गांव बुसैहरा में अपने घर पर मौजूद था तो किसी व्यक्ति का फोन आने पर वह घर से चला गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया।

देवा सिंह ने बताया कि उनके गांव के कुछ लोग समाना क्षेत्र में सब्जी आदि बेचने आते हैं। रात को वे लोग समाना के पास गांव गढ़ी साहिब के गुरुद्वारा साहिब के पास में बनी पार्किंग में रुकते हैं और दिन में विभिन्न स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्राली पर सब्जी बेचते हैं। इनमें से एक  व्यक्ति ने सुबह उठ कर देखा कि गुरुद्वारे की पार्किंग के पास एक शव पड़ा हुआ है। जब उसने शव के पास जाकर देखा तो उसने जगशीर सिंह की पहचान की और उसे इस घटना संबंधी जानकारी दी। देवा सिंह ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे की हत्या कर उसके शव को वहां पर फैंका गया है।इस मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच सकेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!