Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Aug, 2017 09:51 PM
पंजाब में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर बठिंडा अथवा पटियाला में जल्द एक और साइबर लैब खोला जा ...
मोगा: पंजाब में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर बठिंडा अथवा पटियाला में जल्द एक और साइबर लैब खोला जा सकता है। यह जानकारी आज यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित साइबर लैब से मालवा बेल्ट में साइबर अपराधों से निबटा जाएगा। फिल्लौर एकेडमी में चार करोड़ रुपए की लागत से खोले गए साइबर लैब से साइबर अपराधों से स्थानीय स्तर पर निबटने में पुलिस को काफी सहायता मिली है। पहले आपराधिक मामला कहीं भी दर्ज हो लेकिन जांच चंडीगढ़ में हो पाती थी।
पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रदेश में और साइबर पुलिस स्टेशन भी खोले जाएंगे और नए पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती से भी पुलिस को साइबर अपराधों की जांच में मदद मिलेगी क्योंकि नए भर्ती पुलिसकर्मियों को कंप्यूटर और तकनीकी ज्ञान पहले से होता है। इसके अलावा प्रदेश पुलिस की योजना तकनीकी स्पोर्ट टीमें बनाने की है जो साइबर अपराधों के मामले निबटने में मदद करेगी।