बेटी की खुशी के लिए परिवार वालों ने लगा दिया सारा जोर, फिर भी न माने ससुराल वाले तो...

Edited By Urmila,Updated: 29 Nov, 2024 01:43 PM

cruelty on married woman

पीड़िता मनीषा बजाज की माता सुदर्शन बजाज ने बेटी के ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी 2022 को विपुल बजाज के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी।

लुधियाना (वर्मा): गोकुल विहार हैबोवाल की रहने वाली सुदर्शन बजाज ने अपनी बेटी मनीषा बजाज के ससुराल वालों व बिचौलिए के खिलाफ पुलिस कमिश्नर के पास लिखित शिकायत में बेटी को दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकियां, स्त्री धन खुर्द-बुर्द करने व बिचौलिए द्वारा धोखे से शादी करवाने व अन्य की प्रकार के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस कमिश्नर ने पीड़िता परिवार द्वारा लगाए गए आरोपो की जांच करने के लिए पीड़िता की शिकायत को जांच करने के लिए थाना वुमन सैल की पुलिस के पास भेज दिया। जांच अधिकारी मीत राम ने पीड़िता द्वारा दी गई लिखित शिकायत की जांच करने पर मनीषा बजाज के पति विपुल सिंगल,सास रमन सिंगल, जेठ विकास सिंगल,बिचोलन मनजीत कौर निवासी दुर्गा पुरी हैबोवाल कलां,नीरज कपलिस निवासी इंडस्ट्रीज एरिया के खिलाफ 406,506,420 धारा के तहत केस दर्ज किया है।

क्या है मामला 

पीड़िता मनीषा बजाज की माता सुदर्शन बजाज ने बेटी के ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी 2022 को विपुल बजाज के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसने बेटी की खुशी की खातिर उसके ससुराल वालों की मांगों को कई बार पूरा किया। कुछ समय बाद वह फिर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लग जाते। एक दिन बेटी के ससुराल वालों ने उसके साथ बुरी तरह से मार-पीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकियां देने लगे। सुदर्शन बजाज ने बिचौलिए पर भी आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने उनकी बेटी की शादी धोखे से करवाई। रिश्ता करवाने से पहले बिचौलन ने लड़के वालों के बारे में जों कुछ बताया था वह सब झूठा साबित हुआ। ससुराल वालों ने बेटी का स्त्री धन खुर्द-बुर्द करके घर से निकाल दिया।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!