Crime : लुटेरों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर किया हमला, सोने की चेन लूटकर फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Nov, 2026 05:46 PM

crime robbers break into a house attack a mother and son

भवानीगढ़ शहर में लूटपाट की बढ़ती वारदातों के कारण लोगों में भय का माहौल बनता जा रहा है।

भवानीगढ़ (कांसल): भवानीगढ़ शहर में लूटपाट की बढ़ती वारदातों के कारण लोगों में भय का माहौल बनता जा रहा है। बीती रात शहर के घनी आबादी वाले दशमेश नगर में लूट की नीयत से घर में घुसे दो अज्ञात व्यक्तियों ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बेटे अभिषेक शर्मा के सिर पर किसी नुकीली चीज से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना देने के बावजूद समय पर मौके पर नहीं पहुंचने के आरोप लगाए हैं।

इस संबंध में घर के मालिक अभिषेक शर्मा ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद वह अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया था। इसी दौरान उसे छत पर किसी के चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह देखने के लिए छत पर गया तो उसकी माता नीतू शर्मा भी उसके पीछे छत पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि छत पर पहले से ही दो अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। जब उन्होंने उक्त व्यक्तियों से छत पर आने का कारण पूछा तो उन्होंने अचानक उसकी माता को धक्का दे दिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावरों ने किसी नुकीली चीज से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी उसकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घायल अभिषेक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पीड़ित अभिषेक ने आरोप लगाया कि उसने वारदात के दौरान ही पुलिस को फोन कर दिया था और 112 नंबर पर भी सूचना दी थी, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। परिवार का कहना है कि यदि पुलिस तुरंत पहुंच जाती तो आरोपियों को मौके पर ही काबू किया जा सकता था। घटना के बाद एकत्रित हुए मोहल्ला निवासियों ने भी पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

आरोपियों को जल्द काबू करने का पुलिस ने दिया भरोसा

दूसरी ओर, इस मामले संबंधी थाना भवानीगढ़ के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह समराओ से फोन पर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!