Edited By Anjna,Updated: 23 May, 2018 07:56 AM
एक विवाहित को मारपीट कर घर से निकालने के बाद उसके परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन ज्योति पत्नी चरनजीत सिंह निवासी गांव भंडाल बेट, कपूरथला की माता बलविन्द्र कौर...
कपूरथला (मल्होत्रा): एक विवाहित को मारपीट कर घर से निकालने के बाद उसके परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन ज्योति पत्नी चरनजीत सिंह निवासी गांव भंडाल बेट, कपूरथला की माता बलविन्द्र कौर पत्नी महिन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी लड़की की शादी 9 माह पूर्व भंडाल बेट निवासी चरनजीत सिंह से हुई थी।
उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में खर्च किया व दान दहेज दिया था। पीड़िता ने बताया कि उनका दामाद कथित तौर पर नशा करने का आदी है एवं कोई काम धंधा भी नहीं करता। उसने गत रात्रि उसकी लड़की से मारपीट कर उसे घायल कर घर से निकाल दिया। वह पूरी रात घर के बाहर ही बैठी रही। प्रात: स्थानीय थाना में पुलिस को सूचना देने के बाद वह कपूरथला आ गई जिसे बाद में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।