Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Sep, 2022 11:17 PM
पति के ममेरे भाई का पालन पोषण करना एक पत्नी को भारी पड़ गया, जब ममेरे भाई ने अपनी ही भाभी का चाकू से कत्ल कर दिया गया।
साहनेवाल (जगरूप) : पति के ममेरे भाई का पालन पोषण करना एक पत्नी को भारी पड़ गया, जब ममेरे भाई ने अपनी ही भाभी का चाकू से कत्ल कर दिया गया। जी हां, एक युवक द्वारा अपनी भाभी को मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। घटना थाना जमालपुर अधीन आती सी.एम.सी. कालोनी की बताई जा रही है, जहां देर शाम करीब साढ़े 5 बजे उक्त घटना को अंजाम दिया गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी अनुसार मृतका की पहचान सुमन (38) पत्नी राज बहादुर के रूप में हुई है। मृतका के लड़के विवेक कुमार ने बताया कि वह घर में मौजूद थे तो इस दौरान उनका चाचा अरविन्द कुमार जो उसदे पिता का ममेरा भाई है, घऱ आकर गाली-गलौच करने लगा, जब उसे रोका गया तो उसने चाकुनुमा हथियार निकालकर उन पर हमला कर दिया। जिससे सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद हमलावर अरविन्द मौके से फरार हो गया। फिलहाल घटना की सारी फुटेज सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन जारी है। हमलावर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।