जिला फिरोजपुर में 95 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Edited By Mohit,Updated: 15 Aug, 2020 06:06 PM

coronavirus 95 positive case

जिला फिरोजपुर में आज बड़ा कोरोना का ब्लास्ट हुआ है और कोरोना से पीड़ित मरीजों की...........

फिरोजपुर (कुमार): जिला फिरोजपुर में आज बड़ा कोरोना का ब्लास्ट हुआ है और कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिला फिरोजपुर में 95 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन मरीजों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। फिलहाल अभी और भी बहुत से लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है और इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर ने लोगों को बहुत जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने और बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखने तथा बार-बार हाथों को साबुन के साथ धोते रहने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!