लुधियाना में नहीं रुक रहा कोरोना, 61 नए मामलों की हुई पुष्टि

Edited By Mohit,Updated: 26 Jun, 2020 08:37 PM

coronavirus 61 positive case

कोरोना वायरस का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है, वहीं कोरोना का कहर लुधियाना में भी लगातार जारी है।

लुधियाना (नरिंदर): कोरोना वायरस का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है, वहीं कोरोना का कहर लुधियाना में भी लगातार जारी है। शहर में आज कोरोना के 61 नए मरीज सामने आए हैं, जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल बरकरार है। शहर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 728 हो गई है, वहीं मृतकों की संख्या 19 है। 485 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घरों को वापिस जा चुके हैं, जबकि 221 एक्टिव मरीज हैं। बाहरी जिले और राज्यों से संबधित 177 मरीज हैं। वहीं जिला फतेहगढ़ साहिब से संबंधित 69 वर्षीय एक मरीज की लुधियाना के एस.पी.एस. अस्पताल में मौत हो गई है। 17 वर्षीय लड़की की भी लुधियाना के सिविल अस्पताल में मौत हुई है। 36 सालों की प्रवासी जो लुधियाना में रह रहा था, उसकी पी.जी.आई. में मौत हो गई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!