लुधियाना में कोरोना से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, 50 नए मरीजों की पुष्टि

Edited By Mohit,Updated: 27 Oct, 2020 09:41 PM

coronavirus 50 positive case

कोरोना से 13 वर्षीय बच्चे सहित आज तो मरीजों की मौत हो गई जबकि 50 नए पॉजिटिव मामले..........

लुधियाना (सहगल): कोरोना से 13 वर्षीय बच्चे सहित आज तो मरीजों की मौत हो गई जबकि 50 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। तेरह वर्षीय बच्चा गांव देतवाल का रहने वाला था। इसके अलावा दूसरा मृतक मरीज 65 वर्षीय महिला गांव मैलो की रहने वाली थी और उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थी।

फर्स्ट अधिकारियों के अनुसार 11 मरीज दूसरे जिलों के रहने वाले थे जो स्थानीय अस्पतालों में पॉजिटिव आए। इनमें से 3 मरीजों की मौत हो गई। यह 3 मरीज फरीदकोट होशियारपुर तथा जम्मू एवं कश्मीर राज्य के रहने वाले थे। महानगर में अब तक 20096 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 831 मरीजों की मौत हो चुकी है। दूसरे जिलों अथवा अन्य राज्यों से उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों में से 2708 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 311 मरीजों की मौत हो चुकी है। फर्स्ट से अधिकारियों का कहना है कि अब तक पॉजिटिव आए मरीजों में से 19026 भाई जी ठीक हो चुके हैं, जिले में 239 एक्टिव मरीज रह गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!