पठानकोट में कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने तोड़ा दम, 47 पॉजिटिव केस

Edited By Mohit,Updated: 13 Dec, 2020 07:03 PM

coronavirus 47 positive case

जिले में पिछले कई दिनों से कोरोना का बढ़ रहा कहर लगातार जारी है। रविवार को...........

पठानकोट (शारदा): जिले में पिछले कई दिनों से कोरोना का बढ़ रहा कहर लगातार जारी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जहां कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, वहीं 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में लिए गए 1146 सैंपलों में से 24 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं ट्रूनैट मशीन में लिए 2 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है तथा रैपिड एंटीजन टैस्ट में 104 सैंपलों में से 16 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं अन्य जिलों से 3 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व निजी लैब से 4 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके चलते जिले में एक्टिव केसों की संख्या कुल 221 हो गई है।

कोविड-19 की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 166 लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए। अब कुल 598 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। सिविल सर्जन डा. जुगल किशोर ने बताया कि रविवार को 27 लोगों ने कोरोना से रिकवर कर लिया, जिस पर उन्हें डिस्चार्ज पॉलिसी के अधीन डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अब जिले में रिकवर केसों की संख्या कुल 5054 पहुंच गई है।

कोरोना अपडेट

कुल केस: 5422

रिकवर केस: 5054

एक्टिव केस: 221

मौतें: 147

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!