जालंधर में 3 बच्चों सहित 39 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Edited By Mohit,Updated: 24 Oct, 2020 08:51 PM

coronavirus 39 positive case

एक दिन के उछाल के बाद जिले में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आने वाले रोगियों की................

जालंधर (रत्ता): एक दिन के उछाल के बाद जिले में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आने वाले रोगियों की संख्या कम हो गई और इसी के साथ राहत की बात यह भी है कि 2 दिनों में किसी भी कोरोना पॉजिटिव रोगी की जान नहीं गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विभाग को शनिवार अलग-अलग लैबोरेटीज से कुल 55 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई, जिनमें से 39 लोग जिले से संबंधित पाए गए। पॉजिटिव आने वाले रोगियों में स्थानीय रामनगर के एक परिवार के 3 बच्चों सहित 4 लोग शामिल हैं।

4295 की रिपोर्ट आई नैगेटिव, 33 को मिली छुट्टी
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 4295 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव प्राप्त हुई तथा उपचाराधीन रोगियों में से 33 के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इसी के साथ ही विभाग ने 3362 और लोगों के सैंपल कोरोना वायरस की पुष्टि हेतु लिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!