'श्री ननकाना साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना जांच अनिवार्य'

Edited By Mohit,Updated: 11 Feb, 2021 07:00 PM

corona check mandatory for devotees going to sri nankana sahib

गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच अनिवार्य कर दी गई है।

अमृतसरः गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच अनिवार्य कर दी गई है। शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक समिति की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने गुरूवार को बतया कि भारत में पाकिस्तान के दूतावास द्वारा पाकिस्तान जाने के लिए 18 फरवरी से 72 घंटे पहले कोरोना की जांच जरूरी कर दिया है। 

उन्होंने बताया कि शहीदी समारोह में भाग लेने के लिए 18 फरवरी से 25 फरवरी तक जत्था पाकिस्तान जाएगा। कौर ने बताया कि शहादत शौर्यगाथा के शताब्दी समारोह के अवसर पर श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान में होने वाले समागमों के लिए शिरोमणि समिति की तरफ से सिख श्रद्धालुओं का जत्था भेजा जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पासपोर्ट एसजीपीसी कार्यालय में जमा करवाने के लिए कहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!