Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 05:59 PM
नोटबंदी को एक साल पूरा होने पर आठ नवंबर को कांग्रेस पंजाब में भी ‘काला दिवस’ मनाएगी। यह जानकारी आज यहां मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह कैंथ ने दी। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय इकाई से मिले निर्देशों...
फगवाड़ा: नोटबंदी को एक साल पूरा होने पर आठ नवंबर को कांग्रेस पंजाब में भी ‘काला दिवस’ मनाएगी। यह जानकारी आज यहां मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनाम सिंह कैंथ ने दी। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय इकाई से मिले निर्देशों के अनुसार पार्टी बुधवार को कड़ा विरोध दर्ज कराएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकत्र्ता हाथों पर काली पट्टियां बांधकर और ‘इंडिया सफर्स’ (देश भुगत रहा है) के नारे लिखे प्लेकार्ड/बैनर लेकर रैलियां/जुलूस निकालेंगे। कैंथ ने बताया कि आठ नवंबर की रात मोमबती जुलूस भी निकाले जायेंगे। उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह जुलूस निकाला जाएगा जिन्होंने नोटबंदी के कारण अपनी जान गंवा दी थी।