ऐतिहासिक गुरुद्वारा में कांग्रेस विधायक पिंकी ने माथा टेका

Edited By Updated: 18 Dec, 2016 12:42 AM

congress mla pinki  historic  gurdwara forehead

फिरोजपुर शहरी विधानसभा हलके के कांग्रेस विधायक परमिंद्र सिंह पिंकी अपनी टिकट ...

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर शहरी विधानसभा हलके के कांग्रेस विधायक परमिंद्र सिंह पिंकी अपनी टिकट लेने के बाद जैसे ही फिरोजपुर पहुंचे पूरा फिरोजपुर परमिंद्र सिंह पिंकी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं और एन.जी.ओज आदि ने खुशी में आतिशबाजी चलाई और लड्डू बांटे। 

परमिंद्र सिंह पिंकी, उनकी धर्मपत्नी इंद्रजीत कौर, बिट्टू सांधा, हरिंद्र सिंह खोसा, धर्मजीत सिंह और बंटू सांघा आदि सबसे पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा जामनी साहिब (बजीदपुर) में गए जहां उन्होंने माथा टेका और गुरु का शुक्राना करते आशीर्वाद हासिल किया। फिरोजपुर के वकील एडवोकेट गुलशन मोंगा, रजिंद्र कक्कड़, कंवरदीप सिंह सियाल, बसंत मल्होत्रा, अर्शदीप सिंह, अवतार सिंह भट्टी, तरसेम अरोड़ा और मनजीत सिंह संधू, डाक्टर नरेश खन्ना, डाक्टर तनेजा, जिला कांग्रेस प्रधान चमकौर सिंह ढींडसा, रजिंद्र छाबड़ा, रूप लाल और टैक्सी यूनियन, रिक्शा यूनियन, सेवामुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन और अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गण्यमान्यों ने परमिंद्र सिंह पिंकी का स्वागत करते कहा कि फिरोजपुर के लोगों को परमिंद्र सिंह पिंकी से बहुत उम्मीदें हैं जो पंजाब में कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार बनने पर पूरी होंगी। 


बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाना प्राथमिकता 

फिरोजपुर छावनी में अपनी पार्टी के नेताओं और वर्करों के भारी इक_ को संबोधित करते और पत्रकारों से बातचीत करते विधायक परमिंद्र सिंह पिंकी ने कहा कि मेरी जिंदगी का मुख्य उद्देश्य अपनी फिरोजपुर की जन्म भूमि को कर्म भूमि में बदलना और फिरोजपुर का सर्वपक्षीय विकास करवाना है और यह काम मैं पंजाब में कांग्रेस की सरकार के सत्ता में आते ही करूंगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के पहले महीने में फिरोजपुर पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर का नींव पत्थर रखते निर्माण शुरू करवाना, सैंटर आर्ट आफ आई अस्पताल फिरोजपुर में विशेषज्ञ डाक्टरों को लाना, फिरोजपुर में डोमैस्टिक एयरपोर्ट लाना, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाना आदि मेरे प्राथमिकता वाले काम होंगे। 


उन्होंने कहा कि मैं कुछ भी नहीं हूं, मेरी ताकत मेरे हलके लोग हैं और लोगों के प्यार तथा शक्ति से मैं फिरोजपुर के सर्वपक्षीय विकास के लिए किसी भी बड़ी ताकत के साथ टक्कर ले सकता हूं। पिंकी ने कहा कि मेरी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और मेरा लक्ष्य सिर्फ मेरा फिरोजपुर शहरी हलका है। उन्होंने कहा कि पंजाब व केंद्र में कांग्रेस की सरकारों के सत्ता में न होने के बावजूद मैं फिरोजपुर के सर्वपक्षीय विकास के लिए करोड़ों रुपए लेकर आया हूं और मैंने लोगों की मांगों को पूरा करते फिरोजपुर के लिए सरकारी डिग्री कालेज लाकर दिया था जिसके लिए बादल सरकार ने जगह दी। उसके लिए मैं सरकार का आभारी हूं। फिरोजपुर में एफ.सी.आर. का बैच स्थापित करवाऊंगा। परमिंद्र सिंह पिंकी ने कहा कि फिरोजपुर डिवीजनल हैड क्वार्टर है और मैं यहां एफ.सी.आर. का बैच स्थापित करवाऊंगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!