कांग्रेसी विधायक पाहड़ा विजिलैंस समक्ष हुए पेश, जानें क्या है मामला

Edited By Vatika,Updated: 06 Dec, 2022 12:10 PM

congress mla pahda appeared before vigilance

पंरतु विभाग के अधिकारियों ने यह बताने से इंकार कर दिया है कि उनसे क्या पूछताछ की गई है।

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर से कांग्रेसी विधायक बरिन्द्रमीत सिंह पाहड़ा आज विजिलैंस कार्यालय मे अधिकारियों समक्ष पेश हुए। विजिलैंस विभाग ने आज उन्हे गुरदासपुर विजिलैंस कार्यालय मे सुबह 10 बजे पेश होने को कहा था। पंरतु विभाग के अधिकारियों ने यह बताने से इंकार कर दिया है कि उनसे क्या पूछताछ की गई है। 

वणर्नीय है कि पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही विधायक बरिन्द्रमीत सिंह पाहड़ा के विरूद्व विजिलैंस विभाग की कारवाई शुरू हो गई थी तथा 3 अक्तूबर को विजिलैंस विभाग गुरदासपुर के डी.एस.पी.निर्मल सिंह द्वारा लीड़ बैंक गुरदासपुर को पत्र लिख कर विधायक तथा उनके परिवार के नाम पर चल रहे 6 बैंक खातों की जानकारी मांगी थी। पंरतु यह पत्र बैंक द्वारा लीक कर दिया गया। उसके बाद ही विजिलैंस विभाग द्वारा उन्हे पूछताश के लिए बुलाए जाने की बात सामने आई थी तथा आज 6 दिसम्बर को उन्हे विलिजैंस कार्यालय बुलाया गया था।

विधायक पाहड़ा को कुछ दिन पहले ही जिला कांग्रेस कमेटी का जिला प्रधान बनाया गया है तथा आम आदमी पार्टी की पंजाब के आंधी के बावजूद वह दूसरी बार चुनाव जीत गए थे। परंतु विजिलैंस विभाग की कारवाई क्या रंग लाती है इस संबंधी इंतजार करना होगा। पंरतु पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा अमरेन्द्र सिंह वडिंग ने बरिन्दमीत सिंह पाहड़ा का साथ देने की पहले ही घोषणा कर रखी है।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!