कांग्रेस की भाजपा को सत्ता से दूर रखने की हो सकती है प्लानिंग

Edited By swetha,Updated: 01 Feb, 2020 08:53 AM

congress may plan to keep bjp away from power

नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली में प्रचारक के तौर पर न उतारना कांग्रेस की अपनी धुर विरोधी पार्टी भाजपा को सत्ता से दूर रखने की प्लानिंग का हिस्सा हो सकता है।

जालंधर (विशेष): नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली में प्रचारक के तौर पर न उतारना कांग्रेस की अपनी धुर विरोधी पार्टी भाजपा को सत्ता से दूर रखने की प्लानिंग का हिस्सा हो सकता है।

कांग्रेस को भली-भांति पता है कि दिल्ली में अकेले सत्ता पर काबिज होना उसके लिए काफी मुश्किल होगा। लगभग यही स्थिति आम आदमी पार्टी की भी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन भी नहीं कर सकती क्योंकि उनके बीच कई वैचारिक मतभेद व राजनीतिक मजबूरियां हैं और इससे उलटा नुक्सान ही हो सकता है। अप्रत्यक्ष तौर पर आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंप देना ही कांग्रेस की रणनीति हो सकती है व संभवत: इसके तहत ही सिद्धू जैसे स्टार प्रचारक को चुनाव प्रचार से दूर रखा गया हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!