पंजाब में तबादलों/तैनातियों पर 20 जून तक पूर्ण रोक

Edited By Tania pathak,Updated: 10 Jun, 2021 12:21 PM

complete ban on transfers deployments in punjab till june 20

पंजाब सरकार ने तबादलों/तैनातियों पर 20 जून तक पूर्ण रोक लगा दी है। इस संबंधी प्रवक्ता ने बताया कि

चंडीगढ़ (अश्वनी): पंजाब सरकार ने तबादलों/तैनातियों पर 20 जून तक पूर्ण रोक लगा दी है। इस संबंधी प्रवक्ता ने बताया कि परसोनल विभाग ने पंजाब के विभागों/संस्थाओं में सरकारी अधिकारियों/कर्मियों के आम तबादलों और तैनातियों का समय 31 मई तक रखा था। 

27 मई को एक और पत्र द्वारा कोविड की स्थिति के मद्देनजर तबादलों/तैनातियों पर 5 जून तक रोक लगाई गई थी। अब सरकार ने इस मामले पर फिर फैसला लिया है कि कोविड की महामारी के मद्देनजर तबादलों/तैनातियों पर 20 जून तक पूर्ण रोक रहेगी। प्रवक्ता के अनुसार जिन प्रशासनिक विभागों द्वारा तबादलों/ तैनातियों के आदेश दिए जा चुके हैं, उन पर भी 20 जून तक रोक लगाई जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!