Edited By Kamini,Updated: 21 Nov, 2026 05:24 PM

लुधियाना से सांसद व पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज लुधियाना के पूर्व विधायको सुरेंद्र डाबर, राकेश पांडे, संजय तलवाड़ सिमरजीत सिंह बैस, कुलदीप सिंह वैध, जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान अश्विनी शर्मा,पवन दीवान व अनेक...
लुधियाना (स्याल): लुधियाना से सांसद व पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज लुधियाना के पूर्व विधायको सुरेंद्र डाबर, राकेश पांडे, संजय तलवाड़ सिमरजीत सिंह बैस, कुलदीप सिंह वैध, जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान अश्विनी शर्मा,पवन दीवान व अनेक कांग्रेस के समर्थन व सहयोग से स्थानीय घंटाघर चौक से इंसाफ मार्च की पैदल यात्रा का आरंभ किया।
उक्त यात्रा जब खुशी राम हवाई चौक के समीप पहुंची तो थाना डिवीजन नं 3 की तरफ से हाथों में बैनर व पंजाब कांग्रेस के विरुद्ध नारे लगाते हुए निहंगो के बाने कुछ सिंह और 250 के लगभग समर्थकों का समूह घास मंडी चौक तक पहुंच गया। जहां पर एडीसीपपी समीर वर्मा पुलिस अधिकारियों के समूह के साथ डॉ. कालीचरण चौक में पहुंचे और संभावित टकराव को टाल दिया। लेकिन कांग्रेस के विरुद्ध रोष मार्च कर रहे निहंग के बाने में कुछ व्यक्ति और उनके समर्थकों ने पुलिस के साथ जबरदस्त टकराव किया।

एडीजीपी समीर वर्मा बड़ी सूझबूझ के साथ उपरोक्त आक्रोशित समूह को वापस डिवीजन नंबर 3 की तरफ जाने को लिए मना लिया। रोष प्रदर्शनकारी हाथों में काली झंडिया व बैनर लेकर आए हुए थे और करण कटारिया के हत्यारो को पकड़ने के लिए गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here