दिल दहला देने वाली घटना, सिरफिरे आशिक से तंग आकर 12वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Vatika,Updated: 23 Feb, 2021 01:41 PM

commit suicide by student

जिला होशियारपुर के तलवाड़ा के गांव भूंबोताड़ में एक दिल -दहला देने वाली घटना सामने आई है।

होशियारपुरः जिला होशियारपुर के तलवाड़ा के गांव भूंबोताड़ में एक दिल -दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 2 सिरफिरों से तंग आकर एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। बच्ची के पिता मुताबिक 2 सिरफिरे लड़की को स्कूल आने -जाने के समय तंग परेशान करते थे। जिनसे तंग आकर उसने कोई जहरीली चीज निगल कर खुदकुशी कर ली।

लड़की के पिता कुशल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मेरी बेटी जो कि 12वीं कक्षा में पढ़ती थी, जिसे गांव के ही 2 लड़के साहिल चौधरी और राहुल चौधरी अक्सर स्कूल आने-जाने के समय तंग परेशान करते थे और फ़ोन करके भी परेशान करते थे। इस कारण उसकी बेटी अक्सर परेशान रहती थी। आज घर में उसने अचानक उल्टियां करनीं शुरू कर दीं। जब उससे इस बारे पूछा तो उसने कहा कि दोनों लड़कों से तंग आ कर उसने सल्फास खा ली है। जिसके बाद उसे तुरंत मुकेरियां के अस्पताल में दाख़िल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतका के परिवार ने आरोपियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने मृतका के परिजानों के बयानों के आधार पर केस दर्ज दोषियों की गिरफ़्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोनों को काबू किया जाएगा। पुलिस मुताबिक आरोपियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!