7 साल के बच्चे की मां को 19 साल के लड़के से हुआ प्यार, फिर ऐसे हुआ Love Story का अंत

Edited By Vatika,Updated: 22 Apr, 2022 02:52 PM

commit suicide by lovers

यहां के गांव धालीवाल दोनां में एक प्रेमी जोड़े की तरफ से खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।

कपूरथला /जालंधर: यहां के गांव धालीवाल दोनां में एक प्रेमी जोड़े की तरफ से खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, 7 साल के बच्चे की मां को मोहल्ला मेहताबगढ़ के 19 वर्षीय नौजवान के साथ प्यार हो गया।

दोनों ने ज़हरीली दवा खाकर एक धार्मिक स्थान नज़दीक खुदकुशी कर ली। दवा के प्रभाव से दोनों तड़पने लगे। आस-पास से गुजर रहे लोगों ने बुधवार रात उसके पिता को जानकारी दी। परिवार वालों ने दोनों को इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां शुरुआती इलाज के बाद अमृतसर रैफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। ज़हर खाने वाली रमनदीप (32) जालंधर के गांव मल्लियां खुर्द और अरमान (19) निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ का रहने वाला था।

थाना सिटी जांच अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि रमनदीप का विवाह धालीवाल दोनां में हुआ था। उसका एक 7 साल का बच्चा भी है। पति के साथ तलाक का केस चल रहा था और वह मायके परिवार में रह रही थी। अरमान भी मेहताबगढ़ का रहने वाला था और उसने 12वीं  पास की थी। दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने खुदकुशी क्यों की परिजनों को भी पता नहीं लग सका है। कमलजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर ही अगली जांच की जा रही है। दोनों की लाशें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!