Edited By Vatika,Updated: 10 May, 2021 04:30 PM
भिक्खीविंड के रहने वाले एक नौजवान ने प्रेम संबंधों के चलते तब खुद को गोली मार ली
भिक्खीविंडः भिक्खीविंड के रहने वाले एक नौजवान ने प्रेम संबंधों के चलते तब खुद को गोली मार ली, जब लड़की ने उसके साथ विवाह करवाने से साफ इंकार कर दिया। गोली मारने का पत्ता चलते ही उसके दोस्तों ने उसे भिक्खीविंड के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाख़िल करवा दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ़ इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसने इस मामले की जांच करनी शुरू कर दी।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल नौजवान के पिता रणजीत सिंह निवासी भिक्खीविंड ने बताया कि मेरे पुत्र सतनाम सिंह के भिक्खीविंड की रहने वाली एक लड़की के साथ पिछले 2-3 साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। दोनों की सहमति के बाद कुछ व्यक्तियों ने दोनों का विवाह करवाने का फ़ैसला कर लिया। आज उनका सादा विवाह करना था लेकिन गत रात लड़की ने उससे विवाह करवाने से साफ़ इन्कार कर दिया, जिसके बाद सतनाम सिंह ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर लेने की कोशिश की।
युवक के पिता ने बताया कि उसके बेटे को घायल अवस्था में उसके दोस्तों ने भिक्खीविंड के एक निजी अस्पताल में दाख़िल करवा दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टरों की तरफ से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले के संबंध में जब थाना प्रमुख भिक्खीविंड सरबजीत सिंह अन्य के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद इस संबंध में बनती कार्रवाई की जाएगी।