Edited By Vatika,Updated: 02 May, 2018 09:28 AM
जवाहर नगर कैंप के रहने वाले एक 37 वर्षीय युवक ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लगभग 1 मिनट की वीडियो की पोस्ट डालकर जहर निगल लिया, उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
लुधियाना(ऋषि): जवाहर नगर कैंप के रहने वाले एक 37 वर्षीय युवक ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लगभग 1 मिनट की वीडियो की पोस्ट डालकर जहर निगल लिया, उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
इस मामले में थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस ने मृतक की पत्नी सीमा, सास नीलम, साले गोल्ड व दीपक निवासी सलेम टाबरी के खिलाफ आत्म हत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जतिंदर कुमार के अनुसार मृतक की पहचान मनदीप सिंह (37) के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में बहन मीनू ने बताया कि उन्होंने 17 वर्ष पहले अपने भाई की शादी सीमा के साथ की थी। उसके 15 वर्षीय और 9 वर्षीय 2 बेटे है। भाई ड्राइवर था और लाटरी खेलता था। जुए की लत के कारण उस पर 5 लाख रुपए का कर्जा चढ़ गया और लोग पैसे को लेकर उसे परेशान कर रहे थे। जिस कारण पति-पत्नी का आपस में झगड़ा रहने लगा।
सोमवार शाम लगभग 4 बजे मनदीप ने घर में पहले अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाई जिसमें अपनी पत्नी और ससुरालियों द्वारा तंग परेशान करने की बात कही। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसने जहर निगल लिया। हालत गंभीर होने पर पत्नी ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही थी।