Edited By Kalash,Updated: 26 Mar, 2024 04:52 PM
पुलिस कमिश्नर श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुए एक पैरोल जंपर को गिरफ्तार किया है जो पिछले 2 दशकों से भगौड़ा था
जालंधर : पुलिस कमिश्नर श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुए एक पैरोल जंपर को गिरफ्तार किया है जो पिछले 2 दशकों से भगौड़ा था।
खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भूपिंदर लाल पुत्र राम लाल निवासी गांव लखनपाल थाना सदर जालंधर के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा कपूरथला में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 15 के तहत मामला 36/01 दर्ज किया गया था। उसे जेल की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने बताया कि अपनी सजा काटने के दौरान उसे पैरोल की छुट्टी दी गई थी और चार हफ्तों की अवधि के बाद 4 अगस्त 2005 को जेल वापिस आना था। उन्होंने कहा कि भूपिंदर लाल वापस आने में असफल रहा, जिससे पंजाब गुड कंडक्ट प्रिजनर्स टेंपरेरी रिलीज एक्ट के तहत एक और एफ.आई.आर. दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें : Punjab : मलेशिया से चल रहे Drug Racket का पर्दाफाश, हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भूपिंदर लाल करीब दो दशक से भगोड़ा था। हालांकि, उन्होंने कहा कि थाना सदर जालंधर की एक पुलिस पार्टी ने भूपिंदर लाल का पीछा किया और आखिरकार उसे 25 मार्च, 2024 को गांव लंगोट चक दराव खां थाना सदर कठुआ, यूटी जम्मू और कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसकी 20 वर्ष की गैरहाजिरी संबंधी विवरण की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Punjab : शर्मसार घटना, अनचाहे जन्मे बच्चे को मां ने गंदे नाले में फैंका, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक एफ.आई.आर. 136 दिनांक 02-09-2021 को 8(2) पंजाब गुड कंडक्ट प्रिजनर्स टेंपरेरी रिलीज एक्ट थाना सदर जालंधर में दर्ज की गई हैा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ जालंधर और कपूरथला के अलग-अलग थानों में पहले ही विभिन्न धाराओं के तहत 5 एफ.आई.आर. दर्ज है। इस मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किए जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here