पंजाब में ठंडी हवाओं और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन; दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Edited By swetha,Updated: 13 Dec, 2019 10:54 AM

cold winds and rain increased chills in punjab life disturbed

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी व चल रही ठंडी बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी क्षेत्रों में सर्दी व धुंध का प्रकोप काफी बढ़ गया है। वहीं वीरवार की सुबह से दोपहर बाद तक हुई बारिश से पंजाब के कई जिलों में ठंड में और बढ़ौतरी हुई है।

जालंधरः पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी व चल रही ठंडी बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी क्षेत्रों में सर्दी व धुंध का प्रकोप काफी बढ़ गया है। वहीं वीरवार की सुबह से दोपहर बाद तक हुई बारिश से पंजाब के कई जिलों में ठंड में और बढ़ौतरी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन तक ऐसी ही ठिठुरन रहने का अनुमान है। 

PunjabKesari

आई.एम.डी. के मुताबिक सबसे ठंडा शहर बठिंडा रहा। इस बार शीतलहर नए साल से 19 दिन पहले शुरू हो गई है। पिछले साल दिसंबर में कम बारिश से रात का ही पारा गिरा था। किसानों ने बारिश को गेहूं, सरसों के लिए फायदेमंद बताया है।  

PunjabKesari

शुक्रवार सुबह भी कई जिलों में बारिश हो रही है। शनिवार को घना कोहरा पड़ सकता है। रविवार से फिर मौसम में बदलाव आएगा।  वहीं जालंधर में लगातार हो रही बारिश के  कारण अब  कई इलाकों में जल भराव होना शुरू हो गया है। इससे एक बार फिर निगम की कार्यशैली में सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं सड़कों पर पड़े गड्ढों में भी लबालब पानी भर चुका है, जिस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!