लुधियाना पहुंचे सी.एम. मान व अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को दी बड़ी सौगात

Edited By Urmila,Updated: 03 Mar, 2024 01:10 PM

cm reached ludhiana maan and arvind kejriwal g

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व पंजाब सी.एम. मान लुधियाना पहुंचे। जहां पंजाब में आज सरकार ने बड़ी पहल की है।

पंजाब डेस्क: आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व पंजाब सी.एम. मान लुधियाना पहुंचे। जहां पंजाब में आज सरकार ने बड़ी पहल की है। उन्होंने पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात दी। अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री मान ने आज लुधियाना में 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया है। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : पंजाब वासियों को अभी नहीं मिलेगी राहत, आने वाले 2 दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी

PunjabKesari

सी.एम. मान ने संबोधन करते हुए कहा कि आज शिक्षा क्रांति का ऐतिहासिक दिन है। स्कूल ऑफ एमिनेंस आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस में टेनिस, बास्केटबॉल, स्वीमिंग पूल व क्वालीफाइड स्टाफ दिया जा रहा है। सरकारी में यह पहली बार है कि सरकार ने स्वीमिंग पूल की सुविधा दी है। उन्होंने कहा कि आज लुधियाना के इंदरापुरी इलाके में बहुत ही शानदार स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा अभी एक स्कूल का उद्घाटन किया 12 और बाकी हैं। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें : Punajb में आंधी तूफान व बारिश ने मचाई तबाही, डेरा ब्यास का सत्संग घर में हुआ भारी नुकसान

इस दौरान सी.एम. मान व दिल्ली सी.एम. केजरीवाल ने स्कूल में क्लासों का दौरा किया और छात्राओं से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की।  बहुत सारे बच्चों ने कहा कि वे प्राइवेट स्कूल से आए हैं। बच्चों ने कहा कि वह इतनी सुविधा नहीं मिलती। बच्चों से संवाद के बाद सी.एम. मान ने पेरेंट्स का धन्यवाद किया। सी.एम. मान ने कहा कि स्कूल ऑफ एमिनेंस दिल्ली से शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि आप काम की राजनीतिक है जातपात या नफरत की राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में स्कूल बनाए, अस्पताल बना, बिजली फ्री, इंफ्रास्ट्रक्चर व इंडस्ट्री आएगी, लोगों को काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज यहां वह खड़े हैं उसे पंजाब का मेनचेस्टर कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की गलौरी को वापिस लेकर आना है। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें : पुलिस प्रशासन में फेरबदल, DSPs के हुए तबादले, पढ़ें List

सी.एम. मान ने कहा कि जब वह स्कूल जाते थे तब उन्हें बोरियां वाले स्कूल मिले थे। स्कूल में बोरी लेकर जाते थे, साइकिल पर जाते थे लेकिन आज स्कूलों में 11वीं व 12वीं के बच्चों के सहूलियत मिली है, लगता है बच्चे बहुत आगे जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि जब पेरेंट्स से बातचीत की जाती है तो वह कहते हैं जब वह प्राइवेट स्कूल में जाते है तो उन्हें दिखाया कुछ और जाता है और स्टोर में कुछ और होता है। पेरेंट्स का कहना है कि एडमिशन के बाद प्राइवेट स्कूलों की आउटपुट जीरो होती है। अब स्कूलों में नीट की क्लासें, जी.ई., सभी कोर्सेंज की ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान सी.एम. मान शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का भी धन्यवाद किया।

 PunjabKesari

उन्होंने कहा कि कल आम आदमी पार्टी की ओर से लोगों को 164 क्लीनिक सुपुर्द किए गए हैं, कुल 829 हो गए हैं। सी.एम. मान ने इस दौरान विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी बहुत बड़े-बड़े पहाड़ पडे़ हैं जिनका खुलासा होगा। बता दें कि गत दिनों सी.एम. मान ने सुखबीर बादल को घेरा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राजनीतिक क्रांतिकार अरविंद केजरीवाल ने सारी पार्टियों के मेनिफेस्टो बदल दिए। संकल्प पेपरों को गारंटियों में बदल दिया, वे भी गारंटियां कहने लग पड़ें। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि विरोधी भी उनके पीछे-पीछे चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोक बड़े होते हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!