Jalandhar : एक बार फिर लगा CM मान का जनता दरबार, मौके पर लोगों की पहुंचाई बड़ी राहत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Aug, 2024 05:28 PM

cm mann s public darbar was held once again in jalandhar

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक बार फिर अपने वायदे मुताबिक जालंधर शहर पहुंचे और अपनी रिहायश पर 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान सी.एम. मान ने दोआबा व माझा के लोगों की समस्याओं को सुना व तुरन्त हल करने के अधिकारियों को...

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक बार फिर अपने वायदे मुताबिक जालंधर शहर पहुंचे और अपनी रिहायश पर 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान सी.एम. मान ने दोआबा व माझा के लोगों की समस्याओं को सुना व तुरन्त हल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस संबंधी सी.एम. मान ने खुद एक टवीट कर बताया कि ''आज जालंधर निवास पर 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत माझे, दोआबा और अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के लिए कहा गया...

हम लोगों को कोई परेशानी नहीं आने देंगे... सरकार का लोगों के प्रति जो फर्ज होता है, हम उसे निभा रहे हैं... हम उनकी सभी समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं...''।

जिक्रयोग्य है कि सी.एम. मान ने शहर में एक घर को किराए पर लिया हुआ है, जहां सी.एम. सप्ताह में 2 दिन लोगों से मिलते हैं तथा उनकी समस्याओं का हल करते हैं। माझा व दोआबा सहित कई सारे लोग यहां पर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं तथा सी.एम. द्वारा मौके पर ही लोगों को बड़ी राहत प्रदान की जाती है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शहर में अपने आवास पर 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं और इन शिकायतों के समाधान के लिए उचित निर्देश भी जारी किए। मुख्यमंत्री ने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि इस अनूठी पहल का उद्देश्य लोगों को सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अब सरकारें चंडीगढ़ से नहीं बल्कि प्रदेश भर के शहरों और कस्बों से चल रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब अधिकारी गांवों में जाकर लोगों की शिकायतें निपटा रहे हैं, जबकि पहले लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना निवास स्थान जालंधर में रखा है ताकि माझा और दोआबा क्षेत्र के लोग बिना किसी समस्या के अपना काम कर सकें। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि जो लोग यहां शिकायत लेकर आ रहे हैं, उनके सभी काम सुचारू रूप से हो रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह योजना संतोषजनक परिणाम दे रही है और जहां एक ओर लोगों की समस्याएं हल हो रही हैं, वहीं सरकार को फीडबैक भी मिल रहा है।

इसी बीच लुधियाना की एक महिला ने मुख्यमंत्री की अनूठी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका मामला वर्षों से लंबित है क्योंकि पिछली किसी भी सरकार ने उनका काम कराने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री ने उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनी है और उनका काम पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। 

इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची सुखविंदर कौर ने कहा कि आम आदमी की मुश्किलों को दूर करने के लिए यह सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल अभूतपूर्व है क्योंकि किसी अन्य नेता ने इसके बारे में सोचा भी नहीं था।

गांव कोट कलां की एक अन्य महिला जसवीर कौर ने कहा कि उसके पति की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी और तब से उसके ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिली हैं, जिन्होंने उनकी समस्या के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल प्रदेशवासियों विशेषकर आम आदमी के लिए वरदान साबित हो रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री से मिले युवा जगदीश सिंह ने बताया कि उनके पिता एक सैनिक थे जो सेवा के दौरान एक दुर्घटना के कारण विकलांग हो गए। उन्होंने कहा कि उनके पिता को जबरन रिटायर कर दिया गया, जिसके बाद वह उनके आधार पर नौकरी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक उनकी सारी बातें सुनीं और उनके मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है जिससे आम आदमी का कल्याण सुनिश्चित हो रहा है। 

गुरदासपुर के एक अन्य व्यक्ति ने भी मुख्यमंत्री की इस अनूठी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर प्रदेश के सभी शहरों में आयोजित किये जाने चाहिए ताकि आम लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!