CM मान ने 272 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, किए बड़े ऐलान (Watch Video)

Edited By Vatika,Updated: 05 Oct, 2023 12:29 PM

मुख्यमंत्री ने 272 इंस्पेक्टरों को को-ऑपरेटिव विभाग में नियुक्ति पत्र दिए

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज चंडीगढ़ में 272 नव नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। चंडीगढ़ के निगम भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 272 इंस्पेक्टरों को को-ऑपरेटिव विभाग में नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त उम्मीदवारों को बधाई दी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को पढ़ाई की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। जितने अधीक नंबर होंगे, उतनी ही अच्छी नौकरी दी जाएगी। नौजवानों को हमारी तरह से स्टेशन चयन करने की ऑपशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 8 UPSE के सैंटर खोले जा रहे है। पिछली सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पहली सरकारों ने अपने ही परिवारों का पालन-पोषण किया जबकि किसी और परिवार की कोई चिंता नहीं ली।

 इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि रिश्वतखोर के हक में हड़ताल करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पटवारियों ने जब हड़ताल की तो अगली ही दिन 712 पोस्ट निकाली गई है। बता दें कि अब तक मान सरकार के मिशन रोजगार के तहत 37 हजार से अधिक नौकरियां दी जा चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!