Edited By Kalash,Updated: 13 Mar, 2024 03:52 PM
पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा आज सभी जिलों के एस.एस.पी. व उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई
पंजाब डेस्क : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा आज सभी जिलों के एस.एस.पी. व उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने आज ये मीटिंग की। सी.एम. मान ने लोकसभा चुनाव के दौरान नशा तस्करी का अंदेशा जाहिर किया गया है। इसके चलते उन्होंने अधिकारियों को तीन मुख्य बिंदुओं पर काम करने की हिदायत दी।
यह भी पढ़ें : अगर आपको भी फोन पर आए ऐसा मैसेज तो रहें Alert, साइबर ठगों का नया तरीका
सी.एम. मान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी मछलियां ऐसी कोशिशें करेंगी। इसके चलते ड्रग्स की रिकवरी होने पर अधिकारियों को मामले की गहराई से जांच करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही पकड़े गए तस्करों के बैकवर्ड लिंक खंगलाने के लिए कहा है ताकि इस कड़ी को तोड़ा जा सके।
यह भी पढ़ें : Breaking: BJP में शामिल होने जा रही परनीत कौर, इस सीट से लड़ेगी चुनाव !
सी.एम. मान के अधिकारियों को कहा कि चुनाव दौरान पंजाब में भारी संख्या में फोर्स आएगी। इसके चलते नाके लगाते समय सावधानियां बरती जाएं। उन्होंने कहा कि इस दौरान खास ध्यान रखा जाए ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों और धार्मिक चिन्हों का अपमान न हो।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here