Punjab: सुबह 7:30 बजे खुले दफ्तर, Live होकर CM मान ने कही ये अहम बातें..

Edited By Vatika,Updated: 02 May, 2023 08:29 AM

cm maan live

उन्होंने कहा कि मैं भी 7.28 पर दफ्तर पहुंच गया था, उक्त फैसला लोगों से बातचीत के बाद उनकी सहमति से 15 जुलाई तक लिया गया है।

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने दफ्तर सुबह 7.30 बजे पहुंचे। चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी दफ्तर आज 7.30 बजे खुलेंगे, जो दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं भी 7.28 पर दफ्तर पहुंच गया था, उक्त फैसला लोगों से बातचीत के बाद उनकी सहमति से 15 जुलाई तक लिया गया है। 

मीडिया से बातचीत करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि दफ्तरों का समय बदलने से कई फायदे होंगे, अगर जरूरी पड़ी तो 15 जुलाई से आगे तक बढ़ा दिया जाएगा। इस नए समय के अनुसार सरकारी दफ्तरों में बिजली की खपत घटेगी। हम कोई इंडस्ट्री पर कट नहीं लगा रहे। घरों और खेती के लिए हमारे पास पूरी  बिजली है।  वहीं मौसम विभाग के अनुसार  मई, जून, जुलाई में गर्मी बढ़ने की संभावना है।  सी.एम. मान ने कहा कि देश में आज से पहले ऐसा फैसला कभी नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूलों और दफ्तरों का समय एक जैसा है। बच्चों के साथ माता-पिता को भी छुट्टी हो जाएगी। वहीं पंजाब के सभी मंत्री, अधिकारी भी समय पर अपने दफ्तर पहुंचे।  
 

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!