राजस्थान के श्रीगंगानगर में सी.एम. मान की हुंकार, लोगों से किए ये वादे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Jun, 2023 04:49 PM

cm in ganganagar rajasthan hum of respect

राजस्थान के गंगानगर में आज 'आप' की रैली आयोजित की गई।

पंजाब डैस्क : राजस्थान के गंगानगर में आज 'आप' की रैली आयोजित की गई। इस दौरान सी.एम. मान ने राजस्थान के लोगों को संबोधित किया। गंगानगर के रामलीला मैदान से लोगों को संबोधित करते सी.एम. मान ने कहा कि गंगानगर पंजाब के बार्डर इलाकों जैसे अबोहर-फाजिल्का आदि से लगता है। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में तो भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त कई बड़े-बड़े मंत्रियों व नेताओं पर शिकंजा कस दिया गया है, लेकिन राजस्थान में भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिस पर अभी तक शिकंजा नहीं कसा गया है, लेकिन आप सरकार के बनते ही भ्रष्टाचारियों पर पूरी तरह से नुकेल डाली जाएगी। वहीं इस दौरान सी.एम. मान ने राजस्थान की सबसे बड़ी समस्या पानी को लेकर कहा कि अगर उनकी सरकार राज्य में बनती है तो पानी की समस्या को हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों को फ्री बिजली दी जा रही है तथा उन्हें एक बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में राजस्थान में ईमानदार का बोलबाला होगा। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए काम करते रहे हैं और करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गंगानगर में इतिहास रचा जाएगा। 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!