Edited By Vatika,Updated: 09 Jul, 2022 02:06 PM

मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर गत दिवस शादी के बंधन में बंधे।
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर गत दिवस शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर ग्रेवाल के रिएक्शन पर सबकी निगाहें टिकी थीं। इसी बीच चुप्पी तोड़ते हुए इंद्रप्रीत कौर का एक पोस्ट सामने आया है। शादी के कुछ घंटों बाद, उन्होंने अपना फेसबुक कवर अपडेट किया, जिसमें अंग्रेजी में लिखा था, "सबसे अच्छा बदलाव उन्हें यह दर्शाता है कि आपका जीवन उनके जानें के बाद और बेहतर हो रहा हैं।"
गौरतलब है कि साल 2015 में भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर का तलाक हो गया था, जिसके बाद भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने परिवार और पंजाब से पंजाब को चुना, लेकिन इंद्रप्रीत कौर ने तलाक पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की। भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी खटकड़ कलां में उनके दोनों बच्चे दिलशान मान और सीरत कौर खास तौर पर मौजूद थे।